माधुरी ने टेरेंस, बॉस्को को दी शादी की सलाह

मुंबई, 8 जुलाई (आईएएनएस)। बॉलीवुड अभिनेत्री माधुरी दीक्षित नेने ने मशहूर नृत्यनिर्देशक टेरेंस लुइस और बॉस्को मार्टिस को शादी के कुछ नुस्खे सुझाए हैं।

माधुरी ने डांस रियलिटी टेलीविजन शो ‘सो यू थिंक यू केन डांस अब इंडिया की बारी’ की शूटिंग के दौरान अपने विचार साझा किए।

यह सलाह शो के मेजबान रित्विक धन्जनी के लिए भी थी, जो अभिनेत्री आशा नेगा को डेट कर रहे हैं।

टेरेंस और बॉस्को अभिनेत्री माधुरी के साथ शो में निर्णायक मंडल के सदस्य हैं।

बयान के मुताबिक, आगामी प्रकरण में टेरेंस यह बताते नजर आएंगे कि वह शादी करना क्यों नहीं चाहते। उन्होंने कहा कि उन्हें लड़कियों के सवाल पसंद नहीं हैं और उनके पास कई बहाने होते हैं।

माधुरी ने कहा, “शादी कोई बुरी बात नहीं है, इसलिए हमें सही विकल्प ढूंढ़ने की जरूरत है।”

‘सो यू थिंक यू केन डांस अब इंडिया की बारी’ लोकप्रिय अंतर्राष्ट्रीय प्रारूप के ‘सो यू थिंक यू केन डांस’ का भारतीय रूपांतरण है।

इस शो का प्रसारण एंडटीवी चैनल पर होता है।

About admin


Notice: ob_end_flush(): Failed to send buffer of zlib output compression (0) in /home4/dharmrcw/public_html/wp-includes/functions.php on line 5493