बीजिंग, 8 जुलाई (आईएएनएस)। चीन में लियाओनिंग प्रांत में एक अवैध खदान में आग लगने से कम से कम 11 लोगों की मौत हो गई और एक मजदूर लापता हो गया।
समाचार एजेंसी सिन्हुआ के अनुसार, अधिकारियों ने शुक्रवार को कहा कि बेंक्सी शहर के पास स्थित खदान में सोमवार को आग लग गई।
अधिकारियों ने कहा कि बचावकर्मी लापता खनिक की तलाश कर रहे हैं, और गुरुवार को एक व्यक्ति को बचा लिया गया था।
अधिकारी ने बताया, “कोलियरी 2004 में बंद कर दी गई थी, लेकिन उसके मालिक ने चुपके से एक कोयला धुलाई संयंत्र स्थापित कर काम जारी रखे हुए था।”
अधिकारी ने कहा, “एक सामान्य खदान में कम से कम दो तरफ से सुराग होने चाहिए, एक खनिक के लिए और दूसरा कोयले के लिए, ताकि हवा का आना-जाना सुनिश्चित हो सकें, लेकिन इस अवैध खदान में केवल एक ही रास्ता था।”
dharmpath.com dharmpath