बगदाद से 80 किलोमीटर दूर बलाद में आधी रात के समय सैयद मोहम्मद के पवित्र तीर्थस्थल पर हथियारबंद लोगों का एक समूह घुस गया। इन हथियारबंद लोगों ने सेना की वर्दी पहन रखी थी।
सुरक्षा सूत्र ने पहचान उजागर नहीं करने की शर्त पर कहा कि तीन आत्मघाती हमलावरों ने खुद को उड़ा दिया।
सूत्र के मुताबिक, इन्हें आतंकवादी संगठन इस्लामिक स्टेट (आईएस) का सदस्य माना जा रहा है। इन्होंने कुछ लोगों को अंदर बंधक भी बनाया, लेकिन सुरक्षाबलों ने सभी हमलावरों को ढेर कर बंधकों को छुड़ा लिया।
बलाद में अस्पताल के एक सूत्र के हवाले से कहा गया कि इन हमलों में 35 लोगों की मौत हो गई और 70 लोग घायल हुए। घायलों में से कुछ ही हालत काफी गंभीर बताई जा रही है।
dharmpath.com dharmpath