मोदी डरबन पहुंचे

डरबन, 9 जुलाई (आईएएनएस)। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी शुक्रवार रात को दक्षिण अफ्रीका के जोहान्सबर्ग से डरबन पहुंच गए।

विदेश मंत्रालय के प्रवक्ता विकास स्वरूप ने ट्वीट कर कहा, “प्रधानमंत्री मोदी दक्षिण अफ्रीका के पुराने शहर डरबन पहुंच गए हैं।”

दक्षिण अफ्रीका में भारतीय समुदाय के 12 लाख लोग रहते हैं, जिसमें से 800,000 डरबन में रहते हैं।

मोदी शनिवार को यहां से पीटरमेरित्जबर्ग स्टेशन तक रेल का सफर करेंगे। यह वही स्टेशन है, जहां महात्मा गांधी को अपमानित कर ट्रेन से बाहर फेंक दिाय गया था।

गौरतलब है कि मोदी चार अफ्रीकी देशों की पांच दिवसीय आधिकारिक यात्रा पर हैं।

About admin


Notice: ob_end_flush(): Failed to send buffer of zlib output compression (0) in /home4/dharmrcw/public_html/wp-includes/functions.php on line 5493