संजीव कुमार स्वाभाविक अभिनेता थे : ऋषि

मुंबई, 9 जुलाई (आईएएनएस)। दिवंगत अभिनेता संजीव कुमार की जयंती पर बॉलीवुड अभिनेता ऋषि कपूर ने उन्हें ‘स्वाभाविक अभिनेता’ करार दिया है।

उन्होंने कहा कि संजीव कुमार ने उनके साथ एक फिल्म की थी, जो आजतक रिलीज नहीं हो पाई।

उन्होंने ट्विटर पर लिखा, “संजीव कुमार के जन्मदिन पर उन्हें याद कर रहे हैं। हमने एक फिल्म की, जो रिलीज नहीं हुई। स्वाभाविक अभिनेता।”

‘बॉबी’ के अभिनेता ने कहा कि फिल्म इस तरह वित्तीय संकट में फंसी कि रिलीज नहीं हो सकी।

ऋषि ने ट्विटर पर लिखा, “फिल्म का नाम ‘मांग सजा दो मेरी’ था, यह प्रयागराज द्वारा निर्देशित और खास दोस्त राज भतीजा द्वारा निर्मित थी, जिसमें आशा पारेख, रंजीता भी थे। फिल्म वित्तीय संकट में फंस गई। पूरी तरह तैयार 1984 की यह फिल्म कभी रिलीज नहीं हो पाई।”

संजीव कुमार का निधन छह नवंबर,1984 को हुआ था। वह 1960 और 1970 के दशक तक पसंदीदा सितारों में शुमार रहे। उन्होंने ‘शोले’, ‘त्रिशूल’, ‘शिकार’ और ‘पति पत्नी और वो’ जैसी फिल्मों में महत्वपूर्ण भूमिकाएं निभाई।

About admin


Notice: ob_end_flush(): Failed to send buffer of zlib output compression (0) in /home4/dharmrcw/public_html/wp-includes/functions.php on line 5493