उत्तर कोरिया की बैलिस्टिक मिसाइल का परीक्षण विफल (लीड-1)

समाचार एजेंसी योनहाप ने सेना के हवाले से बताया कि यह मिसाइल उत्तर कोरिया के हामग्योंग प्रांत के सिनपो शहर के बंदरगाह से पानी में दागी गई।

रिपोर्ट के मुताबिक, “एसएलबीएम को पनडुब्बी से दागा गया था, लेकिन यह शुरुआती चरण में ही असफल रहा।”

सेना ने कहा कि वह उत्तर कोरिया के इस उकसावे वाले कृत्यों की कड़ी निंदा करती है।

इस मिसाइल ने विस्फोट से पहले कुछ किलोमीटर का ही सफर तय किया।

दक्षिण कोरिया और अमेरिका द्वारा संयुक्त रूप से टर्मिनल हाई एल्टीट्यूड एरिया डिफेंस (थाड) की तैनाती के ऐलान के बाद उत्तर कोरिया द्वारा बैलिस्टिक मिसाइल दागने की खबर आई है।

About admin


Notice: ob_end_flush(): Failed to send buffer of zlib output compression (0) in /home4/dharmrcw/public_html/wp-includes/functions.php on line 5493