ओबामा यूरोप दौरे में करेंगे कटौती, जाएंगे डलास

वाशिंगटन, 9 जुलाई (आईएएनएस)। अमेरिकी राष्ट्रपति बराक ओबामा अपने यूरोप दौरे में एक दिन की कटौती कर अगले हफ्ते डलास जाएंगे।

एनबीसी न्यूज के अनुसार, ओबामा पूर्वनिर्धारित कार्यक्रम के मुताबिक शनिवार को स्पेन की यात्रा पर जाएंगे लेकिन रविवार को लौट आएंगे। इसके बाद वह डलास की यात्रा करेंगे जहां गुरुवार को हुई गोलीबारी में 12 पुलिस अधिकारियों को गोली लगी थी और जिनमें पांच की मौत हो चुकी है।

डलास के मेयर माइक रॉलिंग्स ने ओबामा को अपने यहां आने का निमंत्रण दिया है।

डलास में हुई भीषण गोलीबारी में सितंबर 2011 के आतंकी हमले (9/11) के बाद पुलिस को हुआ यह सबसे बड़ा नुकसान है।

पुलिस का मानना है कि बंदूकधारी जो पुलिस की जवाबी कार्रवाई के दौरान पुलिस के रोबोट द्वारा किए गए बम विस्फोट में मारा गया, इस हमले में शामिल एक मात्र व्यक्ति था।

छिपकर किया गया यह हमला लुसियाना और मिनेसोटा में अश्वेतों पर पुलिस की हाल की गोलीबारी के विरोध में आयोजित प्रदर्शन और जुलूस जहां समाप्त हुआ उसी के पास है।

एनबीसी न्यूज ने डलास पुलिस प्रमुख हवाले से कहा है कि बंदूकधारी की पहचान माइक जानसन (25 वर्ष) के रूप में की गई है। उसने पुलिस के वार्ताकारों से कहा कि वह हाल की पुलिस गोलीबारी से व्यथित था और वह श्वेत लोगों की विशेषकर श्वेत पुलिस अधिकारियों की हत्या करना चाहता था।

ओबामा ने पीड़ितों के सम्मान मंगलवार तो आधा झंडा झुका देने का आदेश दिया है।

ह्वाइट हाउस ने कहा है कि बाद में ओबामा हमारे पुलिस अधिकारियों एवं समुदायों के लोगों को एकजुट करने के लिए काम करना जारी रखेंगे। साथ ही हमारी आपराधिक न्याय प्रणाली में जो नस्ली भेदभाव है, उसके निवारण के लिए नीतिगत विचारों पर चर्चा करके समान जमीन तलाशेंगे।

About admin


Notice: ob_end_flush(): Failed to send buffer of zlib output compression (0) in /home4/dharmrcw/public_html/wp-includes/functions.php on line 5493