वानी की हत्या बाद घाटी में आतंकवाद बढ़ने की आशंका : उमर

श्रीनगर, 9 जुलाई (आईएएनएस)। जम्मू एवं कश्मीर के पूर्व मुख्यमंत्री उमर अब्दुल्ला ने शनिवार को चिंता जाहिर की कि हिजबुल मुजाहिदीन के कमांडर बुरहान वानी के मारे जाने के बाद कश्मीर घाटी में आतंकवाद बढ़ सकता है।

नेशनल कांफ्रेंस के नेता कई सारे ट्वीट किए, जिनमें उन्होंने कहा, “मेरी बात याद रखना – कब्र से आतंकवादियों की भर्ती करने की बुरहान की क्षमता, सोशल मीडिया के जरिए उसके द्वारा की जा सकने वाली भर्ती को पछाड़ देगी।”

उन्होंने यह भी कहा कि वानी घाटी में असंतुष्ट समुदाय के लिए नया ‘आइकन’ बन गए हैं।

उन्होंने अपने दूसरे ट्वीट में कहा, “मेरे ऊपरी श्रीनगर मुहल्ले की मस्जिद से मैंने कई सालों बाद यह नारा सुना कि मुझे आजादी चाहिए। कश्मीर को कल नया असंतुष्ट आइकन मिल गया।”

वानी शुक्रवार को अनंतनाग जिले में एक मुठभेड़ के दौरान मारा गया।

दक्षिण कश्मीर के त्राल शहर में शनिवार को वानी की अंत्येष्टि में 20,000 से अधिक लोगों ने हिस्सा लिया। वहीं सुरक्षा बलों द्वारा की गई गोलीबारी में चार प्रदर्शनकारी मारे गए।

About admin


Notice: ob_end_flush(): Failed to send buffer of zlib output compression (0) in /home4/dharmrcw/public_html/wp-includes/functions.php on line 5493