दारेसलाम, 10 जुलाई (आईएएनएस)। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी चार अफ्रीकी देशों की यात्रा के तीसरे चरण के तहत शनिवार को तंजानिया पहुंच गए।
विदेश मंत्रालय के प्रवक्ता विकास स्वरूप ने ट्वीट कर कहा, “डबरन से दारेसलाम। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी अफ्रीकी देशों की यात्रा के तीसरे चरण के तहत शनिवार देर रात तंजानिया पहुंच गए।”
जुलियस नेरेरे हवाईअड्डे पर तंजानिया के कलाकारों ने एक शो का आयोजन किया।
गौरतलब है कि 2011 में तत्कालीन प्रधानमंत्री ने तंजानिया का दौरा किया था। इसके पांच साल बाद मोदी तंजानिया पहुंचे हैं।
मोदी दारेसलाम में तंजानिया के राष्ट्रपति जॉन मगुफुली के साथ द्विपक्षीय वार्ता करेंगे।
मोदी तंजानिया में भारतीय समुदाय को भी संबोधित करेंगे। वहां भारतीय मूल के लगभग 50,000 लोग रह रहे हैं।
मोदी रविवार शाम को केन्या के लिए रवाना होंगे।
dharmpath.com dharmpath