जसजीत कैसे बने जिमी?

मुंबई, 10 जुलाई (आईएएनएस)। वर्ष 1996 की फिल्म ‘माचिस’ में अभिनेता जिमी शेरगिल के किरदार का नाम जिमी शेरगिल ही था।

‘द कपिल शर्मा शो’ के सेट पर सहयोगी इरफान खान के साथ आगामी फिल्म ‘मदारी’ का प्रचार करने पहुंचे जिमी ने बताया कि किस तरह उनका नाम बदला।

जिम्मी ने कहा, “मेरी पहली फिल्म ‘माचिस’ की शूटिंग के दौरान मेरे किरदार का नाम जिमी ही था और मुझे यह नाम बहुत पसंद आया।”

उन्होंने कहा, “मेरे आसपास सभी ने मुझे जिमी कहना शुरू कर दिया, इसलिए मैंने अपना नाम जसजीत से बदलकर जिमी रख लिया।”

About admin


Notice: ob_end_flush(): Failed to send buffer of zlib output compression (0) in /home4/dharmrcw/public_html/wp-includes/functions.php on line 5493