अमेरिका द्वारा जून में रूस के अधिकारियों को देश से निकालने के बाद जवाबी कार्रवाई के तहत यह कदम उठाया गया है।
समाचार एजेंसी तास ने रूस के उपविदेश मंत्री सर्गेइ याबकोव के हवाले से बताया कि अमेरिकी दूतावास के दो कर्मचारियों को राजनयिक दर्जे के प्रतिकूल अमित्रवत गतिविधियों में लिप्त पाया गया है, जिस वजह से इन्हें रूस छोड़ना पड़ा।
रायबकोव ने कहा, “हमें उम्मीद है कि अमेरिका को रूस के खिलाफ अपनी आक्रामक नीति का एहसास होगा। यदि वे इस मार्ग पर आगे बढ़ना चाहते हैं तो उन्हें इसका जवाब भी मिलेगा।”
गौरतलब है कि अमेरिका ने रूस में अमेरिकी दूतावास के बाहर रूस के पुलिसकर्मी द्वारा अमेरिकी राजनयिक पर किए गए हमले के बाद 17 जून को रूस के दो अधिकारियों को देश से निर्वासित कर दिया था।
dharmpath.com dharmpath