चीन में तूफान नेपारतक से जनजीवन अस्त-व्यस्त, 5 लापता

स्थानीय मौसम ब्यूरो के मुताबिक, तूफान ने सबसे पहले फूजियान के शिशी में शनिवार दोपहर 1.45 बजे दस्तक दी। 100 किलोमीटर प्रतिघंटा की रफ्तार से हवाएं चल रही थी।

स्थानीय बाढ़ नियंत्रण प्रशासन के मुताबिक, फूझू की प्रांतीय राजधानी फूझू सहित छह शहरों के कुल 428,800 लोगों को सुरक्षित स्थानों पर पहुंचाया गया।

गौरतलब है कि शुक्रवार सुबह आठ बजे से शनिवार शाम पांच बजे तक चार काउंटियों में 282-405 मिलीमीटर बारिश हुई, जबकि अन्य 21 काउंटियों में 100-200 मिलीमीटर तक बारिश हुई।

बाढ़ की वजह से खेत, गांव और यहां तक शहरी क्षेत्र भी जलमग्न हो गए हैं। सड़कें क्षतिग्रस्त हो गई हैं।

पांच हवाईअड्डों को बंद कर दिया गया है, जिस वजह से लगभग 400 उड़ानें रद्द कर दी गई हैं। 341 उच्चगति की रेलगाड़ियां भी रद्द कर दी गई हैं। 33,000 से अधिक मत्स्य नौकाएं बंदरगाहों पर बंधी हैं।

ताइवान जाने वाली विमान सेवाएं और यात्री जहाजों की सेवाएं भी बाधित हुई हैं।

कुछ दूरस्थ क्षेत्रों में बिजली आपूर्ति भी बाधित है।

About admin


Notice: ob_end_flush(): Failed to send buffer of zlib output compression (0) in /home4/dharmrcw/public_html/wp-includes/functions.php on line 5493