‘बाहुबली’ को एक साल पूरे, रोमांच से भरे प्रशंसक

चेन्नई, 10 जुलाई (आईएएनएस)। पिछले साल ब्लॉकबस्टर फिल्मों में शुमार रही निर्देशक एस.एस. राजमौली की फिल्म ‘बाहुबली’ की रिलीज को एक साल पूरा हो गया है और इसके प्रशंसकों में फिल्म का रोमांच अब भी बरकरार है।

शनिवार आधीरात से ही ट्विटर पर ‘वन ईयर फॉर इंडियन एपिक बाहुबली’ हैशटैग छाया हुआ है।

एक राज्य के शासन के लिए दो भाइयों के बीच के संघर्ष को दर्शाती फिल्म ने भारतीय बॉक्सऑफिस पर 300 करोड़ रुपये की कमाई की थी।

ट्विटर पर हैशटैग के साथ कई प्रशंसक फिल्म के एक साल पूरे होने का जश्न मना रहे हैं। हालांकि, फिल्म के दूसरे भाग की रिलीज के लिए भी दर्शकों के बीच काफी उत्साह है, क्योंकि सभी को यह जानना है कि कटप्पा ने बाहुबली को क्यों मारा?

बाहुबली फिल्म का सीक्वल ‘बाहुबली : द कॉनक्ल्यूजन’ अगले साल अप्रैल में रिलीज होगी।

About admin


Notice: ob_end_flush(): Failed to send buffer of zlib output compression (0) in /home4/dharmrcw/public_html/wp-includes/functions.php on line 5493