अंतर्राष्ट्रीय अंतरिक्ष केंद्र पहुंचे 3 नए अंतरिक्ष यात्री

वाशिंगटन, 10 जुलाई (आईएएनएस)। अंतर्राष्ट्रीय अंतरिक्ष केंद्र में अंतरिक्ष यात्रियों की संख्या बढ़कर छह हो गई है। अंतरिक्ष अभियान एक्सपीडिशन 48 के चालक दल के तीन सदस्य महत्वपूर्ण शोध के लिए रविवार को अंतरिक्ष में कक्षा में चक्कर लगा रहे इस प्रयोगशाला में पहुंचे।

अमेरिकी अंतरिक्ष एजेंसी नासा की अंतरिक्ष यात्री केट रुबिंस, रूसी अंतरिक्ष एजेंसी रोसकॉस्मोस के एनातोली इवानिशिन और जापान एयरोस्पेस एक्सप्लोरेशन एजेंसी(जेएएक्सए) के ताकुआ ओनिशी अंतरिक्ष यान सोयूज एमएस-01 से आईएसएस पहुंचे।

एक्सपीडिशन 48 के कमांडर नासा की जेफ विलियम्स और फ्लाइट इंजीनियर ओलेग स्क्रीपोच्का और रोसकॉस्मोस के एलेक्सी ओवचिनिन ने अपने इस चक्कर लगा रहे घर में स्वागत किया।

आने वाले महीनों में ये अंतरिक्ष यात्री सामान की आपूर्ति वाले अंतरिक्ष यानों से कई टन भोजन, ईंधन, सामग्री एवं शोध के सामान पाएंगे। अमेरिकी अंतरिक्ष एजेंसी ने एक बयान में यह जानकारी दी है।

अमेरिकी कंपनी स्पेसएक्स की नौवीं व्यावसायिक पुन:आपूर्ति सेवा अभियान जो नासा के अधीन है, वह अंतरिक्ष केंद्र 18 जुलाई के पहले नहीं जा पाएगा। इसे सामान ले जाने वाले चीन के अंतरिक्ष यान से भेजा जाना है।

अंतरिक्ष केंद्र में जो प्रयोग किए जाने हैं, उनमें डीएनए को क्रमबद्ध करने की क्षमता, हड्डियों के खत्म होने, माइक्रोग्रेविटी में दिल में आए बदलाव पर नजर रखने और अंतरिक्ष यान में तापमान नियंत्रित करने से जुड़ी जांच और प्रयोग शामिल होंगे।

दो में से पहला अंतर्राष्ट्रीय डॉकिंग अडैप्टर भी चीनी अंतरिक्ष यान के जरिए जा रहा है, जो व्यापारिक अंतरिक्ष यानों को अंतर्राष्ट्रीय अंतरिक्ष केंद्र के पास खड़ा होने की सुविधा मुहैया कराएगा, जब निकट भविष्य में नासा के ‘कमर्शियल क्रू प्रोग्राम’ के तहत अंतरिक्ष यात्रियों को लेकर जाएगा।

विलियम्स और रुबिन्स को इस गर्मी के बाद अंतरिक्ष में चहलकदमी कर एडाप्टर को लगाना है।

रुबिन्स, इवानिशिन और ओनिशी को अक्टूबर तक अंतरिक्ष केंद्र में रहना है।

जेफ विलियम्स, ओलेग स्क्रीपोच्का और एलेक्सी ओवचिनिन सितंबर में पृथ्वी पर लौट आएंगे।

About admin


Notice: ob_end_flush(): Failed to send buffer of zlib output compression (0) in /home4/dharmrcw/public_html/wp-includes/functions.php on line 5493