प्रधानमंत्री मोदी केन्या पहुंचे

नैरोबी, 10 जुलाई (आईएएनएस)। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी रविवार को तंजानिया से केन्या पहुंचे। चार अफ्रीकी देशों की उनकी यात्रा का यह चौथा और अंतिम पड़ाव है।

नैरोबी, 10 जुलाई (आईएएनएस)। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी रविवार को तंजानिया से केन्या पहुंचे। चार अफ्रीकी देशों की उनकी यात्रा का यह चौथा और अंतिम पड़ाव है।

मोदी ने ट्विटर पर कहा, “हेलो केन्या! इस मित्रवत देश आकर प्रफुल्लित हुआ, जिसके साथ भारत का ऐतिहासिक घनिष्ठ संबंध है।”

प्रधानमंत्री इंदिरा गांधी ने वर्ष 1981 में केन्या की यात्रा की थी, और उसके बाद इन 35 वर्षो के दौरान किसी भारतीय प्रधानमंत्री की इस देश की यह पहली यात्रा है।

मोदी रविवार को ही भारतीय प्रवासियों की एक रैली को संबोधित करने वाले हैं।

केन्या में भारतीय मूल के लगभग 80,000 लोग रहते हैं।

प्रधानमंत्री सोमवार को केन्या के राष्ट्रपति उहुरू केन्याता के साथ द्विपक्षीय चर्चा करेंगे।

वह नैरोबी विश्वविद्यालय भी जाएंगे और विद्यार्थियों के साथ बातचीत करेंगे।

केन्या में अपने कार्यक्रम निपटाने के बाद वह सोमवार को स्वदेश रवाना हो जाएंगे।

केन्या और तंजानिया के अलावा मोदी अफ्रीका के अपने पांच दिवसीय दौरे के दौरान मोजांबिक और दक्षिण अफ्रीका भी गए थे।

About admin


Notice: ob_end_flush(): Failed to send buffer of zlib output compression (0) in /home4/dharmrcw/public_html/wp-includes/functions.php on line 5493