केन्या के लिए रवाना हुए प्रधानमंत्री मोदी

दारेस्सलाम, 10 जुलाई (आईएएनएस)। भारत के प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी रविवार को तंजानिया से केन्या के लिए रवाना हुए। चार देशों की अफ्रीका यात्रा के दौरान यह उनका अंतिम पड़ाव होगा।

तंजानिया के राष्ट्रपति जॉन मागुफुली भारतीय प्रधानमंत्री को खुद न्येरेरे अंतर्राष्ट्रीय हवाईअड्डे पर छोड़ने आए।

विदेश मंत्रालय के प्रवक्ता विकास स्वरूप ने ट्वीट किया, “प्रधानमंत्री मोदी के आगमन और प्रस्थान पर तंजानिया के राष्ट्रपति ने विशेष तवज्जो दी। राष्ट्रपति मागुफुली खुद प्रधानमंत्री मोदी को विदाई देने पहुंचे।”

केन्या की राजधानी नैरोबी में मोदी रविवार की शाम भारतीय समुदाय की एक रैली को संबोधित करेंगे।

इससे पहले रविवार को प्रधानमंत्री मोदी और मागुफुली के बीच प्रतिनिधिमंडल स्तर की वार्ता के दौरान भारत और तंजानिया के बीच पांच समझौते हुए।

भारत सरकार द्वारा चलाई गई योजना के तहत सौर ऊर्जा कार्यक्रम में प्रशिक्षित विकसित देश की महिलाओं के एक समूह ‘सोलर ममाज’ से भी प्रधानमंत्री मोदी ने तंजानिया में मुलाकात की।

इसके अलावा प्रधानमंत्री मोदी ने तंजानिया में रह रहे भारतीय समुदाय से भी मुलाकात की। तंजानिया में 50,000 के करीब भारतीय समुदाय निवास करता है।

About admin


Notice: ob_end_flush(): Failed to send buffer of zlib output compression (0) in /home4/dharmrcw/public_html/wp-includes/functions.php on line 5493