रोजाना पिता को याद करती हूं : माधुरी

मुंबई, 11 जुलाई (आईएएनएस)। बॉलीवुड अभिनेत्री माधुरी दीक्षित ने बताया कि वह रोजाना अपने दिवंगत पिता शंकर दीक्षित को याद करती हैं।

अभिनेत्री वर्तमान में डांस रियलिटी शो ‘सो यू थिंक यू केन डांस अब इंडिया की बारी’ में टेरेंस लुईस और बॉस्को मार्टिस के साथ निर्णायक मंडल की सदस्य हैं।

शो में ऑल स्टार कोरियोग्राफर सिद्धेश के साथ प्रतियोगी आर्यन पत्र की प्रस्तुति देखने के बाद तीनों निर्णायक और अभिनेता रितेश देशमुख भावुक हो गए।

इस प्रस्तुति में पिता के छिपे प्यार को दिखाया गया है, जो लोग भूल जाते हैं।

माधुरी ने कहा, “पिता-बच्चों का रिश्ता बेहद खूबसूरत है। प्रस्तुति के माध्यम से समाज में पिता की भूमिका को खूबसूरती से दिखाया गया है। प्रत्येक परिवार में पिता मुखिया होते हैं। वह ताकत का स्तंभ हैं और सभी उन पर निर्भर होते हैं।”

उन्होंने कहा, “बहुत-बार बच्चे भूल जाते हैं कि उनके पिता ने उनके लिए क्या किया है। बच्चों को अपने माता-पिता की देखभाल करनी चाहिए और उनका सम्मान करना चाहिए। मैं अपने पिता को रोजाना याद करती हूं लेकिन, आज (आर्यन की प्रस्तुति देखने के बाद) मैं उन्हें और भी याद कर रही हूं। आर्यन ने बहुत खूबसूरती से प्रस्तुति दी।”

‘सो यू थिंक यू केन डांस अब इंडिया की बारी’ का प्रसारण एंडटीवी चैनल पर होता है।

About admin


Notice: ob_end_flush(): Failed to send buffer of zlib output compression (0) in /home4/dharmrcw/public_html/wp-includes/functions.php on line 5493