नई दिल्ली, 11 जुलाई (आईएएनएस)। ‘दम लगा के हईशा’ में मोटी महिला का किरदार हो या फिर उनका वर्तमान का फिट अवतार। अभिनेत्री भूमि पेडनेकर ने हमेशा से ही अपनी काया से प्यार किया है।
हालांकि, अभिनेत्री का कहना है कि उन्हें अब काफी सहज महसूस होता है।
भूमि से जब पूछा गया कि क्या उन्हें अब अपनी काया अच्छी लगती है? उन्होंने आईएएनएस को बताया, “मुझे हमेशा से अपने शरीर से प्यार रहा है। मैंने तब भी क्रॉप टॉप, स्कर्ट पहना और अब भी पहनती हूं।”
अभिनेत्री ने हालांकि, यह भी कहा कि स्वस्थ शरीर के तौर पर देखा जाए, तो वह अब काफी अधिक सहज महसूस करती हैं।
अपनी आगामी फिल्म ‘मनमर्जियां’ की तैयारी कर रहीं भूमि ने कहा कि वह अब काफी स्वस्थ और फिट महसूस करती हैं।
‘मनमर्जियां’ फिल्म में भूमि को एक बार फिर आयुष्मान खुराना के साथ देखा जाएगा।
dharmpath.com dharmpath