एक जैसे किरदार नहीं निभाना चाहता : जिमी शेरगिल

मुंबई, 11 जुलाई (आईएएनएस)। विभिन्न प्रकार के किरदार निभा चुके अभिनेता जिमी शेरगिल ने कहा है कि वह बतौर कलाकार बार-बार एक जैसे किरदार नहीं निभाना चाहते।

जिमी ने आईएएनएस से कहा, “बतौर कलाकार मैं बार-बार वही किरदार नहीं निभाना चाहता। आप वह चीज क्यों करना चाहेंगे जो आप पहले भी कर चुके हों? कई बार कहानी ऐसी होती है कि आप उसमें शामिल होना चाहते हैं, लेकिन आपको लगता है ‘मैं पहले भी यह भूमिका कर चुका हूं, लेकिन चुनौती यह होती है कि मैं इसे अलग तरह से कैसे करूं।”‘

उन्होंने कहा, “मैं विभिन्न प्रकार के किरदार निभाना पसंद करता हूं और कुछ ऐसा करने की कोशिश करता हूं जो मैंने पहले कभी नहीं किया। मैं बतौर कलाकार खुद को दोहराना नहीं चाहता।”

जिमी फिलहाल निशिकांत कामत निर्देशित अपनी फिल्म ‘मदारी’ के प्रचार में व्यस्त हैं।

फिल्म 22 जुलाई को रिलीज होगी।

About admin


Notice: ob_end_flush(): Failed to send buffer of zlib output compression (0) in /home4/dharmrcw/public_html/wp-includes/functions.php on line 5493