संयुक्त राष्ट्र मिशन इन साउथ सूडान (यूएनएमआईएसएस) के अधिकारी ने पहचान उजागर नहीं करने की शर्त पर बताया कि रविवार को जिस बख्तरबंद वाहन में चीन के शांतिसैनिक सवार थे। उस पर एक मोर्टार से हमला किया गया, जिसमें दो शांतिसैनिकों की मौत हो गई और कुछ घायल हो गए।
संयुक्त राष्ट्र अधिकारी ने बताया, “मैं इस बात की पुष्टि करना चाहता हूं कि रविवार शाम को दो चीनी सैनिकों की मौत हो गई और आठ अन्य घायल हो गए, जिसमें से चार की हालत गंभीर है।”
राष्ट्रपति साल्वा के सरकारी बलों और उपराष्ट्रपति रीक मचार की वफादार सेना के बीच सोमवार को संघर्ष एक बार फिर शुरू हो गया।
dharmpath.com dharmpath