चीन ने दक्षिण सूडान में 2 शांतिसैनिकों की मौत की निंदा की

दक्षिण सूडान में इन संघर्षो में चीन के दो शांतिसैनिकों की मौत हो गई जबकि पांच घायल हो गए।

चीन के राष्ट्रीय सुरक्षा मंत्रालय के मुताबिक, यह घटना स्थानीय समयानुसार रविवार शाम को हुई। इस बीच सरकार और सरकार विरोधी सुरक्षाबलों के बीच संघर्ष जारी रही। इन संघर्षो में शरणार्थियों के शिविर की रक्षा में मुस्तैद शांतिसैनिकों की बख्तरबंद वाहन पर मोर्टार दागा गया।

चीन के विदेश मंत्रालय के प्रवक्ता लु कांग ने बताया कि चीन इस हमले से सकते में है और इसकी कड़ी निंदा करता है। चीन पीड़ितों के परिवार वालों के प्रति गहरी संवेदना व्यक्त करता है।

लु ने कहा कि दक्षिण सूडान में चीन का दूतावास घायलों की मदद कर रहा है। दक्षिण सूडान सरकार ने इस घटना की जांच के आदेश दिए हैं और देश में चीन के नागरिकों की सुरक्षा की प्रतिबद्धता जताई है।

About admin


Notice: ob_end_flush(): Failed to send buffer of zlib output compression (0) in /home4/dharmrcw/public_html/wp-includes/functions.php on line 5493