मुंबई, 11 जुलाई (आईएएनएस)। बॉलीवुड के सुपरस्टार सलमान खान की ईद पर रिलीज हुई फिल्म ‘सुल्तान’ ने पहले सप्ताह में ही बॉक्सऑफिस पर 180.36 करोड़ रुपये की कमाई कर ली है।
सलमान की फिल्म सात जुलाई को रिलीज हुई थी और पूरे सप्ताह बॉक्सऑफिस पर टिकी रही।
फिल्म ने रविवार को 31 करोड़ की कमाई की।
व्यापार विशेषज्ञ तारन आदर्श के अनुसार, फिल्म को अद्वितीय प्रतिक्रिया मिली है।
आदर्श ने सोमवार को ट्वीट किया, “फिल्म ने इतिहास रचा है। पांच दिनों में इतनी अद्वितीय प्रतिक्रिया मिली।”
अली अब्बास जफर निर्देशित फिल्म में सलमान के अलावा अनुष्का शर्मा भी मुख्य भूमिका में हैं।
dharmpath.com dharmpath