मोदी ने केन्या में महात्मा गांधी की प्रतिमा पर पुष्पांजलि अर्पित की

नैरोबी, 11 जुलाई (आईएएनएस)। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने यहां यूनिवर्सिटी ऑफ नैरोबी में महात्मा गांधी की प्रतिमा पर पुष्पांजलि अर्पित की।

विदेश मंत्रालय के प्रवक्ता विकास स्वरूप ने ट्वीट किया, “दोपहर का कार्यक्रम यूनिवर्सिटी ऑफ नैरोबी में शुरू हुआ, जहां प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने गांधी जी की प्रतिमा पर पुष्पांजलि अर्पित की।”

प्रतिमा का अनावरण सन् 1956 में भारत के तत्कालीन उपराष्ट्रपति एस.राधाकृष्णन ने किया था।

भारत तथा केन्या ने सोमवार सुबह मोदी तथा केन्या के राष्ट्रपति उहूरू केन्याता की अध्यक्षता में प्रतिनिधिमंडल स्तरीय वार्ता के बाद सात समझौतों पर हस्ताक्षर किए।

मोदी चार अफ्रीकी देशों की यात्रा के चौथे व अंतिम पड़ाव के तहत रविवार को तंजानिया से केन्या पहुंचे।

सोमवार को बाद में वह नई दिल्ली के लिए रवाना होंगे।

About admin


Notice: ob_end_flush(): Failed to send buffer of zlib output compression (0) in /home4/dharmrcw/public_html/wp-includes/functions.php on line 5493