मृतकों में नागरिक, पुलिसकर्मी, सकारी व पूर्व विद्रोही सेना तथा संयुक्त राष्ट्र के कम से कम तीन शांति सैनिक शामिल हैं। मृतकों के सही आंकड़ों की हालांकि पुष्टि नहीं हो सकी है।
संयुक्त राष्ट्र सुरक्षा परिषद ने रविवार को एक आपात बैठक के बाद हमलों की निंदा करते हुए एक बयान जारी किया और शांति सैनिकों के परिजनों के प्रति संवेदना व्यक्त की।
बयान में चेतावनी दी गई कि नागरिकों तथा संयुक्त राष्ट्र के परिसर व कर्मियों के खिलाफ हमला युद्ध अपराध हो सकता है और हमलवारों को इसके लिए जवाबदेह ठहराया जाना चाहिए।
dharmpath.com dharmpath