आधुनिक रोमांचक फिल्म करना चाहता हूं : अर्जुन

नई दिल्ली, 12 जुलाई (आईएएनएस)। अभिनेता अर्जुन कपूर का कहना है कि वह आधुनिक रोमांचक फिल्म करने के इच्छुक हैं।

अर्जुन ने यहां आईएएनएस को बताया, “मैं सच में एक आधुनिक रोमांचक फिल्म करना चाहता हूं। मैंने अभी तक कोई आधुनिक एक्शन फिल्म नहीं की है।”

2012 में आई फिल्म ‘इश्कजादे’ से बॉलीवुड में कदम रखने वाले अर्जुन ने ‘औरंगजेब’, ‘गुंडे’, ‘फाइंडिंग फैनी’, ‘2 स्टेट्स’ और ‘की एंड का’ जैसी फिल्मों में काम किया है।

अर्जुन का कहना है कि उन्हें अभी काफी दूर जाना है।

अभिनेता को निर्देशक मोहित सूरी की आगामी फिल्म ‘हाफ गर्लफ्रेंड’ में देखा जाएगा। इसमें श्रद्धा कपूर भी हैं।

About admin


Notice: ob_end_flush(): Failed to send buffer of zlib output compression (0) in /home4/dharmrcw/public_html/wp-includes/functions.php on line 5493