आईफा में दर्शकों के प्यार से उत्साहित ऋतिक

मुंबई, 12 जुलाई (आईएएनएस)। अभिनेता ऋतिक रोशन ने भारतीय अंतर्राष्ट्रीय फिल्म अकादमी (आईफा) के 17वें संस्करण में अपने शानदार नृत्य से सभी का दिल जीत लिया। इस पर दर्शकों की मिली प्रतिक्रिया से वह बेहद उत्साहित हैं।

आईफा का प्रसारण रविवार शाम को टेलीविजन पर किया गया। दर्शकों ने उनकी शानदार प्रस्तुति के लिए उनकी जमकर सराहना की।

ऋतिक ने एक बयान में कहा, “मैं आईफा में प्रस्तुति पर आपकी शानदार प्रतिक्रिया के लिए सभी प्रशंसकों का धन्यवाद करना चाहूंगा। आपने जिस तरह मुझ पर प्यार बरसाया है, वह अद्भुत है।”

ऋतिक ने आईफा पर मिली प्रतिक्रिया के लिए ट्विटर पर भी अपने प्रशंसकों का आभार व्यक्त किया।

उन्होंने ट्विटर पर लिखा, “आईफा में अपनी प्रस्तुति के बारे में शानदार प्रतिक्रियाओं को पढ़कर बेहद खुश हूं। आप सभी का धन्यवाद। आपने मेरा दिन बना दिया है। आप सभी को प्यार।”

ऋतिक फिलहाल अपनी फिल्म ‘मोहन जोदड़ो’ के प्रचार की तैयारी में हैं।

About admin

Notice: ob_end_flush(): Failed to send buffer of zlib output compression (0) in /home4/dharmrcw/public_html/wp-includes/functions.php on line 5493