प्रो कबड्डी लीग : पल्टन और बंगाल का मुकाबला टाई

बेंगलुरू, 12 जुलाई (आईएएनएस)। स्टार स्पोर्ट्स प्रो कबड्डी लीग (पीकेएल) के चौथे संस्करण में मंगलवार को पुनेरी पल्टन और बंगाल वॉरियर्स के बीच खेला गया मुकाबला 34-34 से टाई रहा।

यह लीग के इस संस्करण का तीसरा और पल्टन का दूसरा टाई मुकाबला था। इससे पहले दबंग दिल्ली के खिलाफ भी पल्टन ने टाई मैच खेला था।

पहले हाफ में बंगाल की टीम पल्टन पर हावी रही। उसने पल्टन पर 11-3 की बढ़त ले ली थी। हालांकि पल्टन ने वापसी की और पहले हाफ की समाप्ति तक उसने अंकों के अंतर को काफी कम कर दिया। पहले हाफ के बाद बंगाल की टीम के पास 18-16 की बढ़त थी।

दूसरे हाफ में पल्टन ने बराबरी करने में ज्यादा देर नहीं लगाई और स्कोर 21-21 कर लिया। इसके बाद दोनों टीमें बराबरी पर चलती रहीं और अंतत: मैच का परिणाम टाई रहा।

पल्टन के लिए रेड से आठ अंक हासिल करने वाले दीपक निवास हुड्डा को रेडर ऑफ द मैच चुना गया। वहीं दो सुपर टैकल की मदद से छह अंक हासिल करने वाले बंगाल के विशाल माने को डिफेंडर ऑफ द मैच चुना गया।

रेड से पल्टन ने 21 और बंगाल ने 12 अंक जोड़े। बंगाल ने टैकल से 18 अंक हासिल किए, पल्टन की टीम टैकल से आठ अंक ही हासिल कर पाई।

दोनों टीमों के हिस्से में दो-दो ऑलआउट अंक आए। पल्टन ने तीन अतिरिक्त अंक हासिल किए और बंगाल ने दो अतिरिक्त अंक अपने नाम किए।

About admin


Notice: ob_end_flush(): Failed to send buffer of zlib output compression (0) in /home4/dharmrcw/public_html/wp-includes/functions.php on line 5493