निर्देशक बनने की तैयारी में इमाद शाह

मुंबई, 13 जुलाई (आईएएनएस)। अभिनेता इमाद शाह की योजना निर्देशक बनने की है। उन्होंने कहा कि उनके पास पहले से दो पटकथाएं हैं। वह आगामी फिल्म ‘एम क्रीम’ में महत्वपूर्ण भूमिका में दिखाई देंगे।

इमाद ने आईएएनएस से कहा, “खुद की फिल्म का निर्देशन करने की योजना है और मुझे यकीन है कि निर्देशक बनने में अभिनय और संगीत का अनुभव मदद करेगा। मेरे पास दो पटकथाएं तैयार हैं और मैं इसमें व्यस्त हूं।”

उन्होंने कहा, “मैं स्टूडियो और निर्माताओं की कोशिश कर रहा हूं और यह मजेदार है। एक बार मेरी फिल्म तैयार हो जाए तो फिर मैं फिल्मों का निर्देशन करूंगा।”

यह पूछे जाने पर कि फिल्म उद्योग में अबतक की उनकी यात्रा कैसी रही? इस पर दिग्गज अभिनेता नसीरुद्दीन शाह और रत्ना पाठक शाह के बेटे इमाद ने कहा, “यह काफी दिलचस्प है, प्रक्रिया चल रही है। मैं थियेटर की वजह से एक व्यक्ति और एक कलाकार के रूप में बड़ा हुआ। यहां हमेशा आप पर दबाव है, लेकिन एक अभिनेता के रूप में मैंने यह दबाव महसूस किया।”

पीवीआर पिक्च र्स द्वारा प्रस्तुत ‘एम क्रीम’ 22 जुलाई को रिलीज होगी।

About admin


Notice: ob_end_flush(): Failed to send buffer of zlib output compression (0) in /home4/dharmrcw/public_html/wp-includes/functions.php on line 5493