अनुष्का स्पष्टवादी, और रणबीर शांत : लीसा हेडन

नई दिल्ली, 13 जुलाई (आईएएनएस)। मॉडल और अभिनेत्री लीसा हेडन ने अभिनेत्री अनुष्का शर्मा को स्पष्टवादी और पेशेवर तथा अभिनेता रणबीर कपूर को काफी शांत व्यक्ति बताया।

लीसा ने कहा कि अनुष्का के साथ काम करना आसान है।

अभिनेत्री-मॉडल लीसा को आगामी फिल्म ‘ऐ दिल है मुश्किल’ में अतिथि भूमिका में देखा जाएगा।

फिल्म में अपने किरदार की जानकारी देते हुए ‘इंडियाज नेक्स्ट टॉप मॉडल’ की सह-निर्णायक रही लीसा ने कहा कि उन्हें करण जौहर की फिल्म में एक अतिथि भूमिका में देखा जाएगा, जो हमेशा गोपनीयता में डूबी रहती है।

‘क्वीन’ की अभिनेत्री ने यह भी कहा कि वह फिल्म में नजर आने वाली ऐश्वर्य राय बच्चन से काफी घबराई हुई थीं।

लीसा ने एक ई-मेल साक्षात्कार में आईएएनएस को बताया, “ऐश्वर्य काफी सुंदर हैं और मुझे उनके आस-पास रहने पर काफी शर्म महसूस हो रही थी। अनुष्का काफी स्पष्टवादी और पेशेवर हैं और रणबीर काफी शांत हैं। उनके साथ काम करने में काफी आनंद आया है।”

अनुष्का अभिनीत फिल्म ‘ऐ दिल है मुश्किल’ 28 अक्टूबर को रिलीज होगी।

लीसा को वर्तमान में ‘इंडियाज नेक्स्ट टॉप मॉडल-2’ में लोकप्रिय फोटोग्राफर डब्बू रत्नानी, एमटीवी वीडियो जॉकी अनुषा दांडेकर और सौंदर्य विशेषज्ञ नीरज गाबा के साथ प्रतिभागियों की मेंटर के रूप में देखा जाएगा।

About admin


Notice: ob_end_flush(): Failed to send buffer of zlib output compression (0) in /home4/dharmrcw/public_html/wp-includes/functions.php on line 5493