मुंबई, 14 जुलाई (आईएएनएस)। देश के शेयर बाजार के शुरुआती कारोबार में गुरुवार को हल्की गिरावट का रुख देखने को मिल रहा है।
प्रमुख सूचकांक सेंसेक्स सुबह 9.30 बजे 16.30 अंकों की कमजोरी के साथ 27,814.60 पर जबकि निफ्टी भी लगभग इसी समय 0.95 की कमजोरी के साथ 8,513.90 पर सपाट है।
बम्बई स्टॉक एक्सचेंज (बीएसई) का 30 शेयरों पर आधारित संवेदी सूचकांक सेंसेक्स सुबह 42.62 अंकों की बढ़त के साथ 27,857.80 पर, जबकि नेशनल स्टॉक एक्सचेंज (एनएसई) का 50 शेयरों पर आधारित संवेदी सूचकांक निफ्टी 3.75 अंकों की कमजोरी के साथ 8,515.75 पर खुला।
dharmpath.com dharmpath