प्रियंका चोपड़ा ने क्वांटिको के सीजन 2 की शूटिंग शुरू की

लॉस एंजेलिस, 14 जुलाई (आईएएनएस)। अभिनेत्री प्रियंका चोपड़ा ने अमेरिकी टीवी शो ‘क्वांटिको’ के दूसरे सीजन की शूटिंग शुरू कर दी है।

प्रियंका (33) ने शूटिंग के पहले दिन की तस्वीर इंस्टाग्राम पर साझा भी की।

प्रियंका ने फोटो साझा करते हुए लिखा, “क्वांटिको की शूटिंग का पहला दिन! कल के लिए तैयार! एलेक्स पैरिश सितंबर में आपको टीवी स्क्रीन पर दिखाई देगी। आपसे जल्द मिलूंगी। न्यूयॉर्क। क्वांटिको 2।”

इस तस्वीर में प्रियंका ने भूरे रंग की पैंट और उसी रंग की जैकेट पहनी हुई है। उनके हाथ में काला बैग भी है।

‘क्वांटिको’ में प्रियंका एफबीआई रंगरूट एलेक्स पैरिश का किरदार निभा रही हैं, जिस पर आतंकवादी हमले में शामिल होने का संदेह है।

About admin


Notice: ob_end_flush(): Failed to send buffer of zlib output compression (0) in /home4/dharmrcw/public_html/wp-includes/functions.php on line 5493