अमेरिका ने दक्षिण सूडान में अतिरिक्त सेना तैनात की

वाशिंगटन, 14 जुलाई (आईएएनएस)। अमेरिका ने संकटग्रस्त दक्षिण सूडान में अपने दूतावास की सुरक्षा बढ़ाने के लिए अतिरिक्त सैन्यकर्मियों को वहां भेजा है।

राष्ट्रपति बराक ओबामा ने अमेरिकी संसद के स्पीकर पॉल रयान को लिखे पत्र में कहा, “इन अतिरिक्त सैन्यकर्मियों में से लगभग 47 जवान 12 जुलाई को दक्षिण सूडान पहुंच गए हैं।”

पत्र के मुताबिक, युद्ध के सामानों से लैस अतिरिक्त सैन्यकर्मियों का मुख्य मिशन दक्षिण सूडान में बिगड़ रही सुरक्षा व्यवस्था के बीच अमेरिकी नागरिकों और संपत्ति की रक्षा करना है।

पत्र के मुताबिक, “अमेरिका की अतिरिक्त सेना मदद पहुंचाने के लिए तैयार है। इनमें से लगभग 130 सैन्यकर्मियों की पहले ही जिबूती में तैनाती हो चुकी है।”

दक्षिण सूडान में गृह युद्ध की शुरुआत 2013 में राष्ट्रपति साल्वा कीर और तत्कालीन बर्खास्त उपराष्ट्रपति रीक मचार के गुटों में संघर्ष से हुई थी।

संयुक्त राष्ट्र के दबाव में पिछले साल अगस्त में दोनों पक्षों के बीच शांति समझौता हुआ, जिसके तहत अप्रैल में मिलीजुली सरकार का गठन किया गया और मचार अपने पद पर बहाल हुए।

हालांकि पिछले सप्ताह की सेना और मचार के प्रति निष्ठावान सुरक्षा बलों के बीच एक बार फिर संघर्ष शुरू हो गया, जिससे यहां तनाव की स्थिति है।

About admin


Notice: ob_end_flush(): Failed to send buffer of zlib output compression (0) in /home4/dharmrcw/public_html/wp-includes/functions.php on line 5493