नई दिल्ली, 14 जुलाई (आईएएनएस)। ‘मस्ती’ और ‘क्या कूल हैं हम 3’ जैसी कई वयस्क कॉमेडी का हिस्सा बन चुके अभिनेता आफताब शिवदासानी का मानना है कि वह केवल इसी शैली का हिस्सा नहीं हैं।
नई दिल्ली, 14 जुलाई (आईएएनएस)। ‘मस्ती’ और ‘क्या कूल हैं हम 3’ जैसी कई वयस्क कॉमेडी का हिस्सा बन चुके अभिनेता आफताब शिवदासानी का मानना है कि वह केवल इसी शैली का हिस्सा नहीं हैं।
यह पूछे जाने पर कि क्या उन्हें लगता है कि वह वयस्क कॉमेडी के ही कलाकार हैं, आफताब ने कहा, “पूरे करियर में, मैंने लगभग 45 फिल्में की हैं। इनमें से चार या पांच वयस्क कॉमेडी हैं, इसलिए मैं यह नहीं कह सकता कि मैं इसी शैली का हिस्सा हूं।”
आफताब (39) ने 1999 से फिल्म ‘मस्ती’ के साथ अपने करियर की शुरुआत की। अभिनता ने कहा, “चूंकि लोग मुझे एक के बाद एक इसी शैली में देख रहे हैं, इसलिए उन्हें लग रहा है कि मैं सिर्फ इसी शैली का हिस्सा हूं।”
आगामी मनोरंजनक ‘ग्रेट ग्रैंड मस्ती’ का प्रचार करने पहुंचे अभिनेता ने कहा, “मुझे लगता है कि जब मैं कुछ और करूंगा तो ऐसा नहीं कहा जाएगा।”
dharmpath.com dharmpath