डैनी डायर क्वीन एलिजाबेथ द्वितीय के खानदान से!

लंदन, 14 जुलाई (आईएएनएस)। अभिनेता डैनी डायर कथित तौर पर महारानी एलिजाबेथ द्वितीय से संबंधित है।

वेबसाइट ‘मिरर डॉट को डॉट यूके’ की रिपोर्ट के मुताबिक, डायर ने बीबीसी की वंशावली वृत्तचित्र श्रृंखला ‘हू डू यू थिंक यू आर?’ के एक एपिसोड में आश्चर्यजनक खुलासा किया। एपिसोड में शोधकर्ताओं ने उनके पारिवारिक इतिहास की पड़ताल की, जिससे इस संबंध का खुलासा हुआ। इस एपिसोड का प्रसारण अभी किया जाना है।

एक सूत्र ने बताया, “लोग यह जानकर हैरान रह जाएंगे कि डायर किस खानदान से संबंधित हैं। जब उन्हें पता चला तो खुद उन्हें भी विश्वास नहीं हुआ।”

38 वर्षीय अभिनेता लंदन के ‘इस्ट एंड’ में पले बढ़े। उन्होंने कहा कि वह शो पर केवल ‘कुछ लोगों को चौंकाने के लिए’ जाना चाहते थे।

इसी बीच ‘हू डू यू थिंक यू आर?’ की नई श्रृंखला में कई स्टार्स अपने अतीत की खोजबीन करते नजर आएंगे।

गायिका शेरील कोल, ‘ब्रिटेन्स गॉट टेलेंट’ की निर्णायक अमांडा होल्डन, अभिनेता इयान मैक्केलेन और समाचार वाचक सोफी रावर्थ भी शो में नजर आएंगे।

About admin


Notice: ob_end_flush(): Failed to send buffer of zlib output compression (0) in /home4/dharmrcw/public_html/wp-includes/functions.php on line 5493