लॉर्ड्स टेस्ट : पाकिस्तान ने जीता टॉस, करेगा पारी की शुरुआत

लंदन, 14 जुलाई (आईएएनएस)। पाकिस्तान ने गुरुवार को लॉर्ड्स मैदान में चार मैचों की टेस्ट श्रृंखला के पहले टेस्ट में इंग्लैंड के खिलाफ टॉस जीतकर बल्लेबाजी चुनी है।

इंग्लैंड के लिए सर्वाधिक विकेट लेने वाले नियमित गेंदबाज जेम्स एंडरसन इस मैच से बाहर हैं। स्टुअर्ट ब्रॉड के साथ तेज गेंदबाजी की जिम्मेदारी स्टुअर्ट फिन निभाएंगे।

पाकिस्तान ने वहीं इस टेस्ट मैच के लिए तीन बाएं हाथ के तेज गेंदबाजों को टीम में शामिल किया है, जिनमें स्पॉट फिक्सिंग के अपराध में छह साल का प्रतिबंध झेलकर टेस्ट में वापसी कर रहे मोहम्मद आमिर भी शामिल हैं।

पाकिस्तान टीम जब से इंग्लैंड पहुंची है आमिर को लेकर काफी विवाद छिड़ा रहा और इसीलिए इस मैच में उन पर सबकी नजरें होंगी।

पाकिस्तान के कप्तान मिस्बाह उल हक का यह पहला इंग्लैंड दौरा है, जहां उनके पास न आईसीसी टेस्ट रैंकिंग में न सिर्फ अपने चिर प्रतिद्वंद्वी भारत को दूसरे स्थान से अपदस्थ करने का मौका होगा, बल्कि शीर्ष स्थान हासिल करने का भी अवसर है।

इंग्लैंड के लिए तेज गेंदबाज जैक बॉल इस मैच से टेस्ट क्रिकेट में पदार्पण कर रहे हैं।

टीमें –

इंग्लैंड – एलिस्टर कुक (कप्तान), एलेक्स हेल्स, जोए रूट, गैरी बालांस, जेम्स विंस, जॉनी बेयरस्टो (विकेटकीपर), मोइन अली, क्रिस वोक्स, स्टुअर्ट ब्रॉड, स्टुअर्ट फिन, जेक बॉल।

पाकिस्तान – मिस्बाह उल हक (कप्तान), मोहम्मद हफीज, शान मसूद, अजहर अली, यूनिस खान, असद शफीक, सरफराज अहमद, वहाब रियाज, मोहम्मद आमिर, राहत अली, यासिर शाह।

About admin


Notice: ob_end_flush(): Failed to send buffer of zlib output compression (0) in /home4/dharmrcw/public_html/wp-includes/functions.php on line 5493