ओलम्पिक के लिए आस्ट्रेलिया हॉकी टीम में व्हाइट की जगह लेंगे जालेव्स्की

पर्थ, 14 जुलाई (आईएएनएस)। आस्ट्रेलिया ने गुरुवार को रियो ओलम्पिक के लिए चुनी गई हॉकी टीम के चोटिल खिलाड़ी ट्रिस्टान व्हाइट की जगह मिडफील्डर अरान जालेव्स्की को शामिल किया है।

यह बदलाव व्हाइट की स्कैन रिपोर्ट आने के बाद किया गया। रिपोर्ट में पाया गया है कि व्हाइट के लिगामेंट में चोट है।

इस बदलाव के अलावा हॉकी आस्ट्रेलिया (एचए) ने तीन रिजर्व खिलाड़ियों के नामों की भी घोषणा की है जो पांच अगस्त से शुरू हो रहे खेलों के महाकुंभ के लिए टीम के साथ रियो को रवाना होंगे।

जेरेमी हेवार्ड, टॉम क्रेग और टेलर लोवेल को आस्ट्रेलियाई टीम में रिजर्व खिलाड़ी के तौर पर शामिल किया गया है।

खेलों से पहले ओलम्पिक अभ्यास टीम का कोई भी खिलाड़ी चोटिल खिलाड़ी का स्थान ले सकता है।

मौजूदा विश्व चैम्पियन आस्ट्रेलिया ने 29 जून को ओलम्पिक के लिए 16 सदस्यीय टीम की घोषणा कर दी थी। एचए ने छह ऐसे खिलाड़ियों को टीम में चुना है जो पहली बार ओलम्पिक में हिस्सा लेंगे।

ब्राजील के रियो में होने वाले खेलों के सबसे बड़े आयोजन में मार्क नोल्स टीम की आगुआई करेंगे। मार्क को 2014 में विश्व का सर्वश्रेष्ठ हॉकी खिलाड़ी चुना गया था।

About admin


Notice: ob_end_flush(): Failed to send buffer of zlib output compression (0) in /home4/dharmrcw/public_html/wp-includes/functions.php on line 5493