बीजिंग, 14 जुलाई (आईएएनएस)। चीन ने गुरुवार को कहा कि विवादित दक्षिण चीन सागर मुद्दे पर अगर किसी ने उकसावे वाली कार्रवाई की, तो उसकी प्रतिक्रिया कड़ी होगी।
बीजिंग, 14 जुलाई (आईएएनएस)। चीन ने गुरुवार को कहा कि विवादित दक्षिण चीन सागर मुद्दे पर अगर किसी ने उकसावे वाली कार्रवाई की, तो उसकी प्रतिक्रिया कड़ी होगी।
विदेश मंत्रालय के प्रवक्ता लु कांग ने एक संवाददाता सम्मेलन में कहा, “अंतर्राष्ट्रीय मध्यस्थता न्यायाधिकरण के फैसले के आधार पर अगर कोई चीन के सुरक्षा हितों के खिलाफ उकसावे वाली कार्रवाई करना चाहता है, तो चीन कड़ी प्रतिक्रिया देगा।”
अंतर्राष्ट्रीय मध्यस्थता न्यायाधिकरण ने अपने फैसले में कहा है कि चीन का दक्षिण चीन सागर पर कोई ऐतिहासिक अधिकार नहीं है।
लु ने फैसले पर चीन का रुख दोहराते हुए इसे ‘अन्यायपूर्ण’ करार दिया।
बीजिंग ने न्यायाधिकरण की सुनवाई का बहिष्कार किया है और इस पर फिलीपींस की पूर्व सरकार द्वारा पैसे लेने का आरोप लगाया है, जो साल 2013 में मामले को न्यायाधिकरण में ले गया था।
चीन के उप विदेश मंत्री लियू झेनमिन ने बुधवार सुबह कहा कि विवादित सागर क्षेत्र में एक वायु रक्षा क्षेत्र बनाना चीन का अधिकार है।
dharmpath.com dharmpath