लंदन, 15 जुलाई (आईएएनएस)। अंग्रेजी पॉप बैंड स्पाइस गर्ल्स का नया गाना ‘सॉन्ग फॉर हर’ लीक हो गया है।
पिछले सप्ताह बैंड की सदस्य मेल बी, एम्मा बंटन और गेरी होर्नर ने मजाक में कहा था कि वे विक्टोरिया बेकहम और मेल सी के बिना समूह की 20वीं वर्षगांठ के सम्मान में कुछ योजना बना रही हैं। अब सामने आया है कि नौ साल में उन्होंने एक नया गीत रिकॉर्ड किया है।
ब्रिटेन के समाचार पत्र ‘सन’ के मुताबिक यह नया गाना इन तीनों सदस्यों के लिए एक नया मार्ग खोलेगा, जो यह समझ बैठी थीं कि अभिभावक बनने के बाद उन्होंने अपनी स्पाइस गर्ल्स की पहचान खो दी है।
इस गाने के बोल इस प्रकार हैं, “संदेह के अपने आंसू तुम पोंछ दो, जिसके कारण तुम रो रही हो। अपने सपनों को जियो, मानो कि तुम उड़ रही हो, उस लड़की को कभी मत भूलो जिससे तुम महिला बनी हो।”
एक सूत्र के अनुसार, जाहिर सी बात है कि इन लड़कियों ने गाने की रिकॉर्डिग कुछ महीनों पहले शुरू की।
एक अंदरूनी सूत्र के अनुसार, “उनकी वह योजना बहुत हद तक उनका नया गीत ही है, यह जीईएम के नाम से रिलीज नहीं किया जाएगा, जो नाम उन्होंने खुद अपनी घोषणा में अपने तीन लड़कियों के समूह को दिया। यह अब भी स्पाइस गर्ल्स बैंड से जुड़ा है।”
dharmpath.com dharmpath