डैड की 150वीं फिल्म में अभिनय निश्चित नहीं : राम चरण

चेन्नई, 15 जुलाई (आईएएनएस)। अभिनेता राम चरण ने कहा कि वह अभी सुनिश्चित नहीं हैं कि वह अपने मेगास्टार पिता चिरंजीवी की 150वीं फिल्म में नजर आएंगे या नहीं। वर्तमान में फिल्म की शूटिंग जारी है, लेकिन फिल्म का नाम अभी तय नहीं है।

राम चरण ने अपने प्रशंसकों के साथ फेसबुक लाइव चैट पर कहा, “अभी सुनिश्चित नहीं हूं कि मैं फिल्म का हिस्सा हूं या नहीं, क्योंकि मैं पहले ही निर्माता के रूप में फिल्म से जुड़ा हूं। अगर निर्देशक विनायक और मेरे पिताजी चाहेंगे कि मैं इस फिल्म का हिस्सा बनूं तो शायद मैं किसी गीत में नजर आ सकता हूं।”

आगामी तेलुगू फिल्म ‘ध्रुव’ की शूटिंग में व्यस्त राम ने गुरुवार शाम अपने व्यस्त कार्यक्रम से 15 मिनट का समय निकाल कर प्रशंसकों के साथ लाइव चैट की।

उन्होंने इस बात का भी खुलासा किया कि उनके पिता की फिल्म अगले साल के मध्य रिलीज होगी। यह उनकी तमिल फिल्म ‘कथ्थी’ का रीमेक है।

राम चरण ने कहा, “हम अगले साल जनवरी में फिल्म रिलीज करने की योजना बना रहे हैं। अफवाहों के विपरीत, फिल्म का शीर्षक तय नहीं है।”

राम चरण ने यह भी कहा कि वह अपने चाचा पवन कल्याण के साथ भी तभी काम करेंगे, जब कोई अच्छी स्क्रिप्ट होगी।

About admin


Notice: ob_end_flush(): Failed to send buffer of zlib output compression (0) in /home4/dharmrcw/public_html/wp-includes/functions.php on line 5493