मुंबई, 15 जुलाई (आईएएनएस)। अभिनेत्री परिणीति चोपड़ा और अभिनेता वरुण धवन का नया गीत ‘जानेमन आह’ को यूट्यूब पर देखने वालों की संख्या दो लाख से अधिक हो गई है।
आगामी फिल्म ‘ढिशूम’ का गीत दो दिन पहले जारी किया गया। इस गीत को बेहतरीन प्रतिक्रियाएं मिल रही हैं। फिल्म 29 जुलाई को रिलीज होगी।
नया गीत अहमद खान ने कोरियोग्राफ किया है। इसमें परिणीति चोपड़ा छरहरी काया के साथ नए अवतार में नजर आ रही हैं, वहीं वरुण के साथ उनकी कैमिस्ट्री भी काफी दिलचस्प है।
रोहित धवन द्वारा निर्देशित फिल्म में साकिब सलीम, जैकलिन फर्नाडीज, अक्षय खन्ना और जॉन अब्राहम जैसे कलाकार प्रमुख भूमिकाओं में हैं।
dharmpath.com dharmpath