पोर्श चीन से वापस मंगा रही अपनी 1,479 कारें

गुणवत्ता पर्यवेक्षण, निरीक्षण और संगरोध के सामान्य प्रशासन के मुताबिक, ब्रेक पैडल के सिरक्लिप में कुछ तकनीकी खामी की आशंका है। इस खामी के कारण चालक ब्रेक नहीं लगा सकता और दुर्घटना होने का खतरा होता है।

कंपनी द्वारा वापस मंगाने वाले सभी संशोधित और आयातित वाहन मार्च 2010 से जनवरी 2016 के बीच के हैं। इन्हें वापस बुलाने की प्रक्रिया गुरुवार से शुरू हो गई है। कंपनी डीलर जरूरत के मुताबिक इस सिरक्लिप की नि:शुल्क मरम्मत कराएगी या फिर नया लगाएगी।

About admin


Notice: ob_end_flush(): Failed to send buffer of zlib output compression (0) in /home4/dharmrcw/public_html/wp-includes/functions.php on line 5493