लंदन, 15 जुलाई (आईएएनएस)। अभिनेता अजय देवगन लंदन इंडियन फिल्म फेस्टिवल (एलआईएफएफ) के रेड कार्पेट पर अपनी 13 साल की बेटी न्यासा के साथ उतरे। यहां उनकी सह-निर्मित फिल्म ‘पाच्र्ड’ का प्रीमियर था।
रेड कार्पेट पर ‘दृश्यम’ के अभिनेता काले रंग के सूट में दिखाई दिए, वहीं उनकी बेटी न्यासा नेवी ब्लू ऑफ-शोल्डर ड्रेस में दिखाई दीं।
बेटी संग तस्वीर पर अजय ने लिखा, “बालिका सशक्तीकरण, रेड कार्पेट पर बेटी के साथ। वह मेरी असली ताकत है। मेरी बेटी मेरी ताकत है।”
न्यासा अजय और उनकी अभिनेत्री पत्नी काजोल की बेटी है। दोनों का युग नाम का बेटा भी है।
‘सिंघम’ के अभिनेता ने अपनी सह-निर्मित फिल्म ‘पाच्र्ड’ के लिए फिल्म महोत्सव में भाग लिया। फिल्म में राधिका आप्टे, तनिष्ठा चटर्जी और लहर खान भी प्रमुख भूमिकाओं में हैं।
लीना यादव द्वारा निर्देशित फिल्म गुरुवार को महोत्सव में दिखाई गई। यह कार्यक्रम 24 जुलाई तक जारी रहेगा।
dharmpath.com dharmpath