चांदी के सिक्कों पर दिखेगी ‘कबाली’ की झलक

चेन्नई, 15 जुलाई (आईएएनएस)। केरल की कंपनी ‘मुथूट फिनकोर्प’ ने सुपरस्टार रजनीकांत की आगामी फिल्म ‘कबाली’ के साथ साझेदारी की है।

इस साझेदारी के तहत विशेष प्रकार के चांदी के सिक्के जारी होंगे,जो देश में कंपनी की सभी शाखाओं में उपलब्ध हैं।

इन 999 शुद्ध चांदी के सिक्कों में रजनीकांत की छवि नजर आएगी।

‘मुथूट पप्पाचान ग्रुप’ में ‘प्रीसियश मेटल’ के मुख्य कार्यकारी अधिकारी केयूर शाह ने यहां संवाददाताओं को बताया, “ये चांदी के सिक्के पांच ग्राम (350 रुपये), 10 ग्राम (700 रुपये) और 20 ग्राम (1400 रुपये) में उपलब्ध होंगे। हालांकि, इनकी बुकिग शुक्रवार से ही की जा सकती है और ये फिल्म की रिलीज पर ही मिलेंगे।”

पा.रंजीत निर्देशित फिल्म ‘कबाली’ में रजनीकांत को डॉन के किरदार में देखा जाएगा और यह 22 जुलाई को रिलीज होगी।

About admin


Notice: ob_end_flush(): Failed to send buffer of zlib output compression (0) in /home4/dharmrcw/public_html/wp-includes/functions.php on line 5493