वाशिंगटन, 15 जुलाई (आईएएनएस)। अमेरिका में राष्ट्रपति चुनाव में रिपब्लिकन पार्टी के भावी उम्मीदवार डोनाल्ड ट्रंप ने इंडियाना के गवर्नर माइक पेंस से मुलाकात की और उन्हें उपराष्ट्रपति का उम्मीदवार बनाने की पेशकश की, जिसे पेंस ने स्वीकार कर लिया।
उन्होंने गुरुवार सुबह फॉक्स न्यूज से कहा, “मुझे लगता है कि न्यूट (जिंगरिक) एक बेहतरीन इंसान हैं। मैं सोचता हूं कि क्रिस क्रिस्टी भी एक बेहतरीन इंसान हैं और पिछले 15 वर्षो से मेरे मित्र हैं। और एक माइक हैं, जिन्होंने इंडियाना का गवर्नर रहते हुए बेहतरीन काम किया है। उन्होंने निश्चित तौर पर बेहतरीन काम किया है। लेकिन मैंने अभी तक अंतिम फैसला नहीं लिया है।”
ट्रंप ने बुधवार को पेंस सहित अन्य शीर्ष उम्मीदवारों क्रिस्टी व जिंगरिक से बातचीत की।
गुरुवार को सूत्रों ने सीएनएन को संकेत दिया था कि ट्रंप का झुकाव पेंस की तरफ है, जबकि उनके नजदीकी लोग बार-बार इसे नकारते आ रहे थे।
ट्रंप ने शुरुआत में कहा कि उपराष्ट्रपति पद के उम्मीदवार के नाम का खुलासा करने को लेकर वह रिपब्लिकन नेशनल कन्वेंशन तक इंतजार करेंगे, लेकिन गुरुवार को बाद में उन्होंने इसकी घोषणा कर दी।
पेंस ने मई की शुरुआत में इंडियाना के प्राइमरी के पहले ट्रंप के बदले टेड क्रूज का समर्थन किया था। इंडियाना प्राइमरी में ट्रंप ने जीत दर्ज की थी।
हाल में दो जुलाई को ट्रंप से मुलाकात के बाद पेंस ने कहा, “हम ट्रंप का समर्थन कर रहे हैं, क्योंकि हमें देश में बदलाव लाने की जरूरत है और मुझे विश्वास है कि वे देश व विदेशों में एक मजबूत नेतृत्व का प्रतिनिधित्व करेंगे, जिससे अमेरिका और महान बनेगा।”
पेंस सामाजिक रूढ़िवादी विचारों के समर्थक हैं और एलजीबीटी अधिकारों को लेकर कई विवादों का चेहरा रहे हैं।
dharmpath.com dharmpath