‘3 देव’ में के के मेनन को देख हैरान होंगे दर्शक : निदेशक

मुंबई, 15 जुलाई (आईएएनएस)। फिल्मकार अंकुश भट्ट ने के के मेनन को फिल्म ‘3 देव’ में महत्वपूर्ण भूमिका में लिया है। वहीं उनका कहना है कि फिल्म में लोग उनके अभिनय को देख हैरान रह रह जाएंगे।

अंकुश भट्ट ने आईएएनएस से कहा, “के के मेनन निर्देशक की खुशी है। वह ‘3 देव’ में अपनी प्रस्तुति से दर्शकों को चौंका देंगे।”

फिल्म ‘3 देव’ टिस्का चोपड़ा और के के मेनन द्वारा अभिनीत है। इसमें पत्नी टिस्का चोपड़ा काफी धार्मिक विचारों की है, जबकि पति वैसा नहीं है।

अंकुश भट्ट ने कहा, “हमने सभी को बताया है कि धार्मिक अनुष्ठान किस तरह करना है या किस तरह नहीं। लेकिन हमने यह नहीं बताया कि भगवान क्या हैं। ‘3 देव’ में मजाकिया अंदाज में दिखाया गया है कि भगवान क्या हैं और यही वजह है कि हमें भगवान पर विश्वास करना चाहिए।”

उन्होंने कहा, “हालांकि यह आसान लग सकता है, लेकिन ‘3 देव’ फिल्म बनाना बेहद मुश्किल था।”

करण सिंह ग्रोवर, कुणाल रॉय कपूर और टेलीविजन अभिनेता रवि दुबे तीन युवाओं के किरदार में हैं, रवि दुबे इस फिल्म के साथ बॉलीवुड में अपने करियर की शुरुआत करने जा रहे हैं।

साजिद-वाजिद फिल्म के संगीत-निर्देशक हैं। इसमें राइमा सेन, प्रोसेनजीत चटर्जी और प्रिया बनर्जी जैसे कलाकार भी प्रमुख भूमिका में हैं।

About admin


Notice: ob_end_flush(): Failed to send buffer of zlib output compression (0) in /home4/dharmrcw/public_html/wp-includes/functions.php on line 5493