बासेट्रे, 15 जुलाई (आईएएनएस)। स्पिनरों की फिरकी की बदौलत भारतीय क्रिकेट टीम ने बासेट्रे में खेले जा रहे दूसरे चार दिवसीय अभ्यास मैच के पहले दिन गुरुवार को वेस्टइंडीज क्रिकेट बोर्ड (डब्ल्यूआईसीबी) अध्यक्ष एकादश को 180 रनों पर ही ढेर कर दिया।
बासेट्रे, 15 जुलाई (आईएएनएस)। स्पिनरों की फिरकी की बदौलत भारतीय क्रिकेट टीम ने बासेट्रे में खेले जा रहे दूसरे चार दिवसीय अभ्यास मैच के पहले दिन गुरुवार को वेस्टइंडीज क्रिकेट बोर्ड (डब्ल्यूआईसीबी) अध्यक्ष एकादश को 180 रनों पर ही ढेर कर दिया।
पहले दिन की समाप्ति तक भारत ने भी 93 रनों पर तीन विकेट गंवा दिए हैं। उसकी तरफ से लोकेश राहुल 30 रनों पर नाबाद पवेलियन लौटे। भारत का तीसरा विकेट दिन की अंतिम गेंद पर चेतेश्वर पुजारा (28) के रूप में गिरा।
भारत की तरफ से रविचन्द्रन अश्विन और रविन्द्र जडेजा ने तीन-तीन विकेट लिए। लेग स्पिनर अमित मिश्रा को दो विकेट मिले। शार्दुल ठाकुर और स्टुअर्ट बिन्नी को एक-एक विकेट मिला। अध्यक्ष एकादश की तरफ से सबसे ज्यादा 41 रन राहकीम कॉर्नवॉल ने बनाए।
टॉस जीतकर पहले बल्लेबाजी करने उतरी अध्यक्ष एकादश की टीम को ठाकुर ने पहला झटका दिया। उन्होंने 27 के कुल स्कोर पर लियोन जॉनसन को पवेलियन भेजा। दूसरे सलामी बल्लेबाज जॉन कैम्पवेल (34) को अश्विन ने 49 के स्कोर पर पवेलियन लौटाया।
इसके बाद शाई होप (11) और विशॉल सिंह (3) जल्दी पवेलियन लौट गए। होप को बिन्नी और सिंह को जडेजा ने आउट किया। हालांकि जर्मेने ब्लैकवुड (38) एक छोर पर रन बना रहे थे, लेकिन दूसरे छोर पर उनका साथ देना वाला कोई नहीं था।
ब्लैकवुड को भी जडेजा ने पवेलियन भेज मेजबानों को मुश्किल में डाल दिया। इसके बाद कॉर्नवॉल अकेले संघर्ष करते रहे और दूसरे छोर से भारतीय स्पिन तिकड़ी विकेट लेती रही। उन्हें 143 के कुल स्कोर पर अश्विन ने पवेलियन भेजा। अश्विन ने अध्यक्ष एकादश का आखिरी विकेट अपने नाम किया। उन्होंने गु़डकेस मोटी (8) को पवेलियन भेज टीम को 180 के स्कोर पर समेट दिया।
आसान से लक्ष्य का पीछा करने उतरी भारतीय टीम को मनमाफिक शुरुआत नहीं मिली। दोनों सलामी बल्लेबाज 34 के कुल स्कोर पर ही पवेलियन लौटे। जेसन डेवस ने पहले शिखर धवन (9) को पवेलियन भेजा। अगले ही ओवर में चेमर होल्डर ने मुरली विजय (23) को पवेलियन भेज भारत को दोहरा झटका दिया।
इसके बाद राहुल और पुजारा ने तीसरे विकेट के लिए 59 रनों की साझेदारी कर टीम को संभाला। दिन की अंतिम गेंद पर पुजारा कॉर्नवॉल का शिकार बने।
भारतीय टीम अभी भी मेजबानों से 87 रन पीछे है जबकि उसके सात विकेट अभी बाकी हैं।
dharmpath.com dharmpath