लीसेस्टर में ही रहेंगे माहरेज

लीसेस्टर, 15 जुलाई (आईएएनएस)। इस साल पहली बार इंग्लिश प्रीमियर लीग (ईपीएल) का खिताब अपने नाम करने वाले इंग्लिश फुटबाल क्लब लीसेस्टर सिटी के कोच क्लाउडियो रानिएरी ने शुक्रवार को कहा कि अटैकर रियाद माहरेज आने वाले सत्र में क्लब के साथ ही रहेंगे।

समाचार एजेंसी एफे के मुताबिक, अल्जीरिया के लिए खेलने वाले माहरेज को लेकर ऐसी अटकलें थी कि वह क्लब छोड़ सकते हैं। पिछले सत्र में क्लब की सफलता में उनका बड़ा योगदान था।

लीसेस्टर मर्की ने कोच के हवाले से कहा, “मैं माहरेज को लेकर आश्वस्त हूं। वह क्लब में ही बने रहेंगे।”

उन्होंने कहा, “वह काफी तेज हैं। वह यहां हमारे साथ रहना चाहते हैं। उन्हें यहां आनंद आता है। वह उन खिलाड़ियों में से नहीं हैं जो कहें कोच मैं जाना चाहता हूं।”

क्लब के साथ माहरेज का करार 2019 के मध्य तक का है। लीसेस्टर जैमी वार्डी को अपने साथ बनाए रखने में कामयाब रहा है, हालांकि गोलो कांटे के क्लब के साथ भविष्य को लेकर अभी भी संशय बना हुआ है।

About admin

Notice: ob_end_flush(): Failed to send buffer of zlib output compression (0) in /home4/dharmrcw/public_html/wp-includes/functions.php on line 5493