मेड्रिड, 15 जुलाई (आईएएनएस)। स्पेन की ओलम्पिक में स्वर्ण पदक की उम्मीदों को झटका लगा है। ट्रायथलोन खिलाड़ी जाविएर गोमेज नोया ने चोट के कारण अगले महीने होने वाले रियो ओलम्पिक में से अपना नाम वापस ले लिया है।

उनके बाएं हाथ की हड्डी में फ्रैक्चर है जिसके कारण वह ओलम्पिक में हिस्सा नहीं ले पाएंगे।
समाचार एजेंसी सिन्हुआ के मुताबिक, पांच बार के विश्व चैम्पियन और लंदन ओलम्पिक-2012 में रजत पदक हासिल करने वाले नोया को साइकिल से गिरने के बाद चोट लग गई थी।
एक्स-रे से उनकी चोट की पुष्टि हुई है। चोट को ठीक करने के लिए उन्हें अपने हाथ का ऑपरेशन करवाना होगा जिससे उबरने में उन्हें समय लगेगा।
स्पेन की मीडिया के अनुसार नोया ने शुक्रवार को कहा, “यह समझना मुश्किल है कि कैसे मेरे सारे प्रयास, मेहनत और ओलम्पिक खेलों में मुझसे जुड़ी उम्मीदें सब धराशायी हो गईं, लेकिन मेरे पास इसे मंजूर करने के अलावा कोई और विकल्प नहीं है।”
उनकी गैरमौजूदगी का मतलब है कि ब्रिटेन के ब्राउनली भाइयों, एलेस्टर और जॉनी रियो में स्वर्ण पदक के प्रबल दावेदार होंगे। दोनों भाइयों ने चार साल पहले घरेलू सरजमीं पर स्वर्ण और कांस्य पदक जीता था।
dharmpath.com dharmpath