तुर्की में सेना का तख्तापलट का प्रयास : यिलदिरीम

अंकारा, 16 जुलाई (आईएएनएस)। तुर्की के प्रधानमंत्री बिनाली यिलदिरीम ने कहा कि देश में सेना ने तख्तापलट का प्रयास किया है।

‘हुर्रियत डेली न्यूज ऑनलाइन’ ने शुक्रवार को बताया कि चीफ ऑफ मिलिट्री स्टाफ हुलूसी अकर को बंधक बना लिया गया है।

‘बीबीसी’ की रिपोर्ट के मुताबिक, तुर्की में सेना के एक धड़े का कहना है कि उसने देश पर कब्जा कर लिया है।

एनटीवी पर जारी सेना के एक धड़े के बयान के मुताबिक, “देश में सत्ता पर पूरी तरह से कब्जा जमा लिया गया है। अभी इस समूह का प्रतिनिधित्व कौन करेगा, यह स्पष्ट नहीं है।”

‘सीएनएनतुर्क’ के रिपोर्टर का कहना है कि अंकारा में जनरल स्टाफ के मुख्यालयों पर हेलीकॉप्टर को निशाना बनाया गया।

‘सीएनएनतुर्क’ की रिपोर्ट के मुताबिक, अंकारा में टीआरटी के मुख्यालयों में सैनिकों से भरी हुई दो बसें अंदर घुसी।

सत्तारूढ़ जस्टिस एंड डेवलपमेंट पार्टी (एकेपी) प्रमुख ने सीएनएनतुर्क को फोन पर बताया कि सेना के एक समूह ने उन्हें इमारत से बाहर निकालने की कोशिश की।

अतातुर्क हवाईअड्डे को बंद कर दिया गया है।

रिपोर्टों के मुताबिक, अंकारा के गोलबासी जिले में विस्फोट की आवाज भी सुनी गई।

About admin


Notice: ob_end_flush(): Failed to send buffer of zlib output compression (0) in /home4/dharmrcw/public_html/wp-includes/functions.php on line 5493