तुर्की तख्तापलट : 754 हिरासत में लिए गए

अंकारा, 16 जुलाई (आईएएनएस)। तुर्की के न्याय मंत्री बेकिर बोजडाग ने शनिवार को तख्तापलट की कोशिश के दौरान 754 लोगों को हिरासत में लिए जाने का ऐलान किया, जिनमें से अधिकांश सैन्य अधिकारी हैं।

हुर्रियत डेली की रिपोर्ट के मुताबिक, गृह मंत्रालय के सूत्रों ने शनिवार तड़के 336 लोगों को हिरासत में लिए जाने की बात कही थी, लेकिन अब यह संख्या दोगुनी हो गई है।

समाचार एजेंसी एनादोलु का कहना है कि जिन लोगों को हिरासत में लिया गया है, वे गुलेन समर्थित आतंकवादी संगठन के सदस्य हैं।

माना जा रहा है कि हिरासत में लिए गए लोगों में उच्च स्तरीय अधिकारी भी हैं।

समाचार चैनल सीएनएनतुर्क के मुताबिक, हिरासत में लिए गए लोगों में चार जनरल और 29 कर्नल स्तर के अधिकारी हैं।

न्याय मंत्री बोजडाग ने बताया कि 81 प्रांतों के अभियोजक पहले ही इस तख्तापलट के प्रयास की जांच शुरू कर चुके हैं।

हुर्रियत डेली के मुताबिक, शुक्रवार रात को हुए संघर्षो में 60 लोगों की मौत हो गई है, जिसमें से अंकारा में 42 लोगों की मौत हुई है। इसमें 17 पुलिसकर्मी हैं।

About admin


Notice: ob_end_flush(): Failed to send buffer of zlib output compression (0) in /home4/dharmrcw/public_html/wp-includes/functions.php on line 5493